फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महात्मा आनंद स्वामी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ऑनलाइन सेमीनार का आयोजन

Sat, 25 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में महात्मा आनंद स्वामी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर वैदिक संस्कार पुण्य मास के अंतर्गत आनंद पर्व के उपलक्ष्य में एक ऑनलाइन सेमीनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा हरियाणा के तत्वावधान में तथा प्राचार्य डॉ. पूजा के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैदिक परंपराओं के प्रति आस्था, आर्य समाज के आदर्शों के प्रति निष्ठा, और समाज सेवा की भावना को प्रबल बनाना था। सेमीनार में बीएड और एमएड विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से महात्मा आनंद स्वामी के जीवन दर्शन, वैदिक विचारों, समाज सुधार में योगदान तथा महर्षि दयानंद सरस्वती से प्राप्त प्रेरणा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें