फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जहरीली शराब के सेवन के बाद एक पहुंचा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। यमुनानगर थाना छप्पर के सारन गांव में जहरीली शराब का सेवन करने के बाद सारन गांव निवासी पृथ्वीराज-40 को उपचार के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जाता है कि उसने तीन दिन पहले रात के समय देसी शराब के ठेके से पव्वा खरीदा था, जिसे पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। फिलहाल वह इमरजेंसी वार्ड में व्यक्ति उपचाराधीन है।
विज्ञापन

अस्पताल की डॉ. चित्रा ने बताया कि पृथ्वीराज को उल्टियां और आंखों के आगे अंधेरा आ रहा था। सभी टेस्ट करवा दिए गए हैं और उपचार भी शुरू कर दिया है। फिलहाल तबीयत ठीक है। मामले की सूचना इलाका पुलिस को दी गई है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पृथ्वीराज के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। बीमार पृथ्वीराज ने बताया कि वह मजदूरी करता है। सात नवंबर को उसके परिवार में रिश्तेदार का देहांत हो गया था। पूरा दिन काम करने के बाद उसने बस अड्डे के पास वाली देसी शराब के ठेके से पव्वा लिया था। उसे पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने के बाद उसे अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। उसके दो बच्चे हैं। इस संबंध में थाना छप्पर प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह का कहना है कि सारन गांव से पृथ्वीराज की शराब पीने से हालत खराब होने का मामला सामने आया है। तुरंत ही जांच अधिकारी को भेज दिया गया और बीमार व्यक्ति के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


इनफोर्समेंट ब्यूरो एडीजीपी ने अवैध शराब फैक्ट्री का किया निरीक्षण, बोले- पूरे हरियाणा में चल रही जांच



यमुनानगर और अंबाला में जहरीली शराब से लोगों की मौत के मामले की जांच में एनफोर्समेंट ब्यूरो भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है। शनिवार को इनफोर्समेंट ब्यूरो एडीजीपी एएस चावला ने धनौरा-बिंजलपुर गांव में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्टरी का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री की शराब के कारण अंबाला में दो और यमुनानगर में अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे हरियाणा में इसकी जांच चल रही है। इस मामले में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उधर, डीएसपी बराड़ा अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक दो यूपी से और दो अंबाला के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी अंकित उर्फ मोगली अभी फरार है और उसे पकड़ने के लिए लगातार छापामारी जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें