बंधन बैंक के कर्मचारी से लूट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।
- फोटो : AMAR UJALA
शहर से गुजरने वाली नहर की पटरी पर बाइक सवार 4 युवकों ने बंधन बैंक के कर्मचारी से एक लाख 3 हजार रुपये लूट लिए। लूट की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस व सीआईए टीम मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को फुटेज को भी खंगाल रही है।
बैंक के एरिया मैनेजर विनोद ने बताया की मनीष नामक कर्मचारी महिलाओं द्वारा लिए गए लोन की क़िस्त के पैसे को एकत्रित करने गया था। जब वह गांव सिंहपुरा कारखाना व कुरड के करीब 170 लोगों से पैसे एकत्रित करके लौट रहा था तो नहर की पटरी से कुछ दूरी पर ही सम्राट हॉस्पिटल के पास बाइक सवार चार युवकों ने मनीष से पैसों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके को सील कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।