फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का एक नया केस 30 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को शहर में एक डेंगू का नया मरीज सामने आया। अभी तक जिले में डेंगू के 30 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं करीब 3500 घरों में डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस थमाया जा चुका है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग जागरूकता शिविर लगाकर जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को सीएचसी शहजादपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। एसएमओ डॉ. तरुण प्रसाद ने बताया कि भूरेवाला, भड़ौग, फतेहगढ़, बख्तुआ, कालाआम्ब, बरोली और सैन माजरा गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए। इनमें 601 ओपीडी हुई। डेंगू के 109 टेस्ट किए जो सभी नेगेटिव आए हैं। एमपी स्लाइड 153, एचबी टेस्ट 464, स्पुटम सैंपल 40 और आरबीएस 351 किए गए। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार की सलाह दी गई। शिविरों में बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन में काटता है और रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
तेज बुखार
तेज सिर दर्द
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
आंखों के पीछे दर्द होना जो आंखों को घुमाने से बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें