फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक लाख 10 हजार प्राॅपर्टी आईडी दुरुस्त, वेबसाइट पर अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद सदर छावनी के अधीन एक लाख 10 हजार प्रॉपर्टी आईडी को अपडेट कर दिया गया है। इसे नई प्रॉपर्टी आईडी में तब्दील भी कर दिया गया है। प्रॉपर्टी मालिक विभागीय वेबसाइट https://ulbhryndc.org/ पर जानारी देख सकते हैं। अगर प्रॉपर्टी आईडी में कोई खामी है तो वह नप कार्यालय में या सीएससी सेंटर पर जाकर इसे दुरुस्त करवा सकते हैं। वहीं परिवार पहचान पत्र या आधार कार्ड के साथ इसे सत्यापित भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद सदर के सचिव राजेश ने बताया कि पिछले दो माह से चल रहे कार्य को पूरा कर लिया गया है। गौरतलब है कि पुरानी प्रॉपर्टी आईडी को नई प्रॉपर्टी आईडी में बदलने का कार्य याशी कंसलटेंसी द्वारा किया गया था। इस कार्य के दौरान अधिकांश प्रॉपर्टी आईडी में खामियां पाई गई थी। यह मुद्दा निकाय विभाग के मुख्यालय स्तर पर भी कई बार उठा। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी आईडी की खामियों को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। आदेशों के पालन हेतु नप के 10 अधिकारियों व 20 से अधिक कर्मचारियों को उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें