मुलाना। मनकी कट के नजदीक दो कारों में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक कार में बैठे तीन लोग घायल हो गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में वरुण निवासी थाना छप्पर ने कहा कि बर्तन बेचने का काम करता है। 27 मार्च को वह पिंटु, अमित और सुरेश कुमार निवासी सबलपुर के साथ कार में पंचमुखी मंदिर बिलासपुर में माथा टेकने जाना था। खान अहमपुर के पास बने पेट्रोल पंप से सीएनजी भराने के बाद पेट्रोल पंप से गांव छप्पर के लिए चले थे। साढ़े नौ बजे जैसे ही वह गांव कांसापुर के पास हिमाचल ढाबा के सामने पहुंचा तो गांव मनकी कट के पास खान ढाबा की तरफ से सेंट्रो कार आई और उनकी कार के सामने से कट मारा। सेंट्रो कार के चालक ने अपनी कार का पिछला हिस्सा उसकी कार के सामने अगले टायरों पर मारा। इससे उनकी कार पलट गई। पिंटु, अमित और उसको चोटें आईं। सुरेश कुमार को गहरी चोटें लगने से सुरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।