मुलाना। सढौरा शाहाबाद मार्ग पर होली गांव के पास एक ट्राले और कार की भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा बुधवार देर रात हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में 174 की कार्यवाई की है।
जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय अतुल निवासी अधोया अपनी कार में सवार होकर बराड़ा से दोसड़का की तरफ जा रहा था। जैसे ही उसने होली अड्डे को पार किया तो एक ट्राले से उसकी भिडंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार की पूरी छत गायब थी।