फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक से एक किलो 770 ग्राम चूरापोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने कैंटर चालक को एक किलो 770 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। थाना बलदेव नगर पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी करता है।
विज्ञापन

पुलिस दल ने धूलकोट कट नजदीक केंद्रीय कारागार पुल शहर के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। पुलिस को एक कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने कैंटर को रुकवा कर तलाशी ली तो ड्राइवर की सीट के पीछे बने कैबिन से एक किलो 770 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। उसकी पहचान नीलु सिंह निवासी अहुरी जिला अमेठी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें