जिले में शनिवार को कोरोना से एक की मौत हो गई। इसके बाद कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 503 हो गया है। जबकि 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हजार 977 हो गई है। वहीं, 17 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 29 हजार 322 हो गई है। इस समय जिले में 152 एक्टिव केस है, इसमें से 32 मरीज अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। इसमें भी 28 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है तो 8 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी 4 लाख 50 हजार 365 के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 2 हजार 32 सैंपल के परिणाम आने बाकी है। इसमें भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3 लाख 79 हजार 73 आरटीपीसीआर व 71 हजार 292 के एंटीजन के माध्यम से सैंपल लिए गए हैं।