फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हमीदपुर गांव में दीवार से बाइक टकराने पर एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। हमीदपुर गांव में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने डुलियाना निवासी रितिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जमाल माजरा निवासी मोनू को उपचार के लिए दाखिल कर लिया।
विज्ञापन

बता दें कि सुबह करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें घायल युवक के पास से देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दोनों युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार थे। घायल उपचार के लिए एमएम अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।
मुलाना पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल मोनू के खिलाफ धनौरा गांव में फायर कर पेट्रोल पंप लूटने का मामला दर्ज है। इसके अलावा मोनू के खिलाफ मुलाना थाना में आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज है। 18 फरवरी 2023 को धनौरा गांव में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर सेल्समैन रवि पर दो फायर कर लूट का प्रयास किया था। मामले में सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 फरवरी को दोनों आरोपियों को दो अवैध देसी पिस्टल व जिन्दा कारतूस सहित दोसड़का से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों का परम बब्बर गैंग से जुडे होने का खुलासा भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें