फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चूरापोस्त संग एक काबू, वाहन भी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बलाना गांव से सीआईए-2 की टीम ने अवतार को दो क्विंटल 30 ग्राम डोडा चूरापोस्त की खेप सहित काबू कर लिया। आरोपी से टीम ने टाटा मैजिक यानी छोटा हाथी भी बरामद किया। सीआईए की टीम आरोपी से पूछताछ कर मुख्य नशा तस्कर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी से पकड़े गए नशे की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि मुख्य नशा तस्कर को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। जुलाई माह में अभी तक करीब डेढ़ करोड़ का नशा बरामद किया चुका है। 10 मुकदमों में से छह मुकदमों में भारी मात्रा में नशा पकड़ा है। वहीं शुक्रवार को धरे गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें