फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारमेंट की दुकान से रात को ताले तोड़कर नोटों के हार चुराते एक दबोचा, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। नहौनी गांव में एक गारमेंट की दुकान से चोरी कर रहे एक चोर को पड़ोसी दुकानदारों ने मौके पर ही दबोच लिया। इस बीच दूसरा चोर नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी करते समय शोर होने पर पास के दुकानदार की आंख खुल गई थी। पुलिस को मौके पर बुलाकर एक चोर को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रवीन निवासी मुलाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नहौनी गांव में उसकी मयंक गारमेंट्स के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार रात नौ बजे वह दुकान बंद कर मुलाना में अपने घर आ गया था। शिकायत के अनुसार उसके पास रात एक बजे पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि दुकान से आवाजें आ रही हैं और पुलिस को 112 पर सूचित कर दिया है। वह तुरंत नहौनी पहुंचा। पुलिस के साथ पड़ोसी दुकानदार मौजूद था। दुकान के साथ लगा दरवाजा खुला पाया जोकि दुकान के अंदर जाता है। पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि एक आरोपी अंदर से उक्त दरवाजे से फरार हो गया था।
दुकानदार ने जब अंदर जाकर जांचा तो पाया कि 50 व 10 के नोटों के हार नहीं थे। वहीं सीढ़ी के नीचे एक युवा लड़का छिपा बैठा था। जिसकी पहचान जावेद निवासी नौहनी के रूप में हुई। उसके हाथ में 10-10 के नोटों की गड्डी थी। आरोपी ने बताया कि उसका साथी बिट्टू निवासी नहौनी भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें