फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चाय की दुकान पर फायरिंग में एक काबू, आरोपी का बेटा व अन्य फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की मोटर मार्केट स्थित जनता टी स्टाल संचालक अमित वर्मा और प्रमोद पर वीरवार सुबह चली गोलियों के मामले में पुलिस ने आरोपी तेलीमंडी निवासी धर्मेंद्र को काबू कर लिया। जबकि आरोपी का बेटा विशू व अन्य अभी फरार चल रहे हैं। अंबाला कैंट पुलिस आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

विदित हो कि वीरवार की सुबह करीब 11 बजे दुकानदार अमित वर्मा दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान आरोपी धर्मेंद्र पास की दुकान में बाइक ठीक करवाने आया था। इस बीच उसकी दुकान पर वह लाइटर लेने के लिए आया। तभी लाइटर वापस करने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते धर्मेंद्र ने अपने बेटे व उसके साथी को बुलाया और आते ही गोलियां बरसा दी। इस बीच एक गोली दुकानदार अमित की जांघ में लगी तो कुछ छर्रे बीच बचाव करने आए पड़ोसी दुकानदार प्रमोद की जांघ में लगे थे। जख्मी हालत में अमित को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। अमित वर्मा की शिकायत पर अंबाला कैंट पुलिस ने तेली मंडी निवासी धर्मेंद्र व उसके बेटे विशू सहित एक अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अंबाला कैंट थाने से सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि धर्मेंद्र को काबू कर लिया और बाकी आरोपी को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें