मुलाना। शेरपुर गांव में अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान रोबिन दत्त निवासी शेरपुर की एक एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जल कर राख हो गई। रोबिन दत्त का कहना था कि अगर समय से फायर ब्रिगेड पहुंचती तो नुकसान कम हो सकता था। संवाद