फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला से दिल्ली एक और चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए चलाई दो एसी बसें, समय सारिणी तय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला से तीन एसी बसों का मंगलवार सुबह संचालन किया गया। इसमें चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए सुबह करीब साढे़ पांच से छह बजे के बीच एक एसी बस चलाई गई। इसी तरह अंबाला से दिल्ली के लिए इसी समय दूसरी बस चलाई गई। छावनी से चंडीगढ़ के लिए तीसरी बस भी चलाई गई। इसके बाद चंडीगढ़ पहुंची एसी बस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। बताया जाता कि अंबाला में एसी की दस बसें आनी थी, लेकिन अभी तीन एसी बसें आई। बाकी की सात एसी बसें जल्दी आ जाएंगी।
विज्ञापन

एसी बस का अंबाला कैंट से चंडीगढ़ का किराया 95 रुपए रखा गया है। वहीं सामान्य बस का किराया 75 रुपये है। इसी तरह चंडीगढ़ से दिल्ली का एसी बस का किराया 427 रुपये है। सामान्य बस का किराया 305 रुपये है। वहीं अंबाला छावनी से दिल्ली का एसी बस का किराया 350 रुपये के लगभग है। जबकि सामान्य बस का किराया 230 रूपये है।
इन बसों को हीटिंग वेंटिलेशन एयर कंटीशन बस नाम दिया गया है। यह बस मौसम के हिसाब से सर्दी में गरम और गर्मी में ठंडक देंगी। इस बस में एसी के साथ हीटर की भी सुविधा दी गई है। एसी बस में पावर मोड भी है। इकोनॉमी, इकोनॉमी प्लस और पावर मोड। खाली बस इकोनॉमी में रहेगी। कम सवारियां हाेने पर इकोनॉमी मोड पर और पहाड़ी रास्ते पर बस पावर मोड में। कंपनी को 10 साल के लिए मेंटेनेंस का ठेका दिया गया है।
विज्ञापन

अंबाला से तीन एसी बसों का संचालन किया गया है। जिसमें अंबाला छावनी से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए दो बसें चलाई गई हैं। उच्च अधिकारियों से आदेश आएंगे तो एसी बसों की समय सारिणी तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-विपुल नांदल, ट्रांसपोर्ट मैनेजर, अंबाला रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें