सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू कर दी है। ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर उन्हें राखी बांध सकें। महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं। यह सुविधा 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी।
अंबाला डिपो द्वारा मंगलवार दोपहर बारह बजे के बाद 158 बसे रोड पर उतारी। इन बसों में बहनों ने निशुल्क यात्रा की । यह बसें छावनी बस अड्डा से बहनों को लेकर दिल्ली, चंडीगढ़, यमुनागर, कालका शिमला, नारायणगढ़ और हरिद्वार के लिए रवाना हुई। जिसमें 20 बसें चंडीगढ़ के लिए, 10 बसें यमुनानगर के लिए, 18 बसें नारायणगढ़ के लिए वहीं हरिद्वार के लिए तीन बसे चलाई गई।