फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर एक बार फिर किसानों ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किसान आंदोलन-2 के 200 दिन 31 अगस्त को पूरे हो जाएंगे। इस पर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने विशाल किसान सम्मेलन करने का फैसला लिया है। यह सम्मेलन 31 अगस्त को शंभू बॉर्डर, खनौरी बाॅर्डर, डबवाली बॉर्डर और रतनपुरा बॉर्डर पर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें देशभर के किसानों को आमंत्रित किया जा रहा है। किसान नेताओं का कहना है कि इस सम्मेलन में किसान आंदोलन की मजबूती और जीत के लिए कई अहम फैसले लिए जाने हैं। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक व किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं ने इसके लिए गांव-गांव में प्रचार भी शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से किसानों को अपने नजदीकि बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की जा रही है।
गौरतलब है कि 13 फरवरी से किसान हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। यह मार्ग तभी से पूरी तरह से आम यातायात के लिए बंद है। बॉर्डर को कंकरीट के बेरिकेडों और कंटीली तारों से पाट दिया गया है। इसके साथ ही यहां भारी मात्रा में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


व्यापार से परिवहन तक प्रभावित

हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाला शंभू बॉर्डर करीब 193 दिनों से बंद है। इसके कारण जहां विभिन्न राज्यों से आने वाला ट्रेफिक अभी तक सुचारू नहीं हो सका तो वहीं लाेगों को वैकल्पिक मार्गाें से होते हुए समय और आर्थिक दोनों हानि उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही अंबाला व पंजाब के बॉर्डर के करीबी क्षेत्रों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अंबाला का कपड़ा व अन्य व्यापारी पूरी तरह से प्रभावित है। आलम यह है कि व्यापारी अपने कर्मचारियों का मानदेय भी नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, रूट लंबा होने से ट्रांसपोर्टेशन लागत भी बढ़ गई है। इसके साथ ही शंभू टोल बंद होने से जुलाई तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भी 108 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक हानि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें