फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला सिटी के सेक्टर-7 के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे ओम नम: शिवाय के जाप में दर्जनों भक्तों ने लिया भाग,

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी के सेक्टर सात स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में ओम नम: शिवाय के जाप में दर्जनों भक्तों ने भाग लिया। मंदिर के पुजारी भगवती प्रसाद शास्त्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सावन मास में सवा करोड़ ओम नम: शिवाय का जाप भक्त कर रहे हैं। कार्यक्रम 13 जुलाई से शुरू किया गया था। इसमें प्रतिदिन करीब दर्जनों भक्त महाशिवपुराण कथा का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में सुबह करीब छह से साढ़े सात बजे तक भक्तों की ओर से ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप किया जा रहा है। शुक्रवार को सेक्टर सात से रजत शर्मा के परिवार ने जाप व प्रसाद की सेवा की। पंडित भगवती प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में मंदिर से जुड़े भक्तों में करीब 100 परिवार मंत्र जाप का उच्चारण करेंगे। शुक्रवार को सर्वप्रथम भगवान शिव भोलेनाथ के दरबार में शिवलिंग का जलाभिषेक गया। इसमें पंडितों की ओर से विधिपूर्वक मंत्र उच्चारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कथा का वर्णन करते हुए पंडित भगवती प्रसाद ने कहा कि महाशिवपुराण की कथा विशेष तौर पर सावन मास में मात्र सुनने से ही मनुष्य के कई जन्मों के पाप कट जाते हैं। भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है। सभी को सावन मास में शिव महापुराण की कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए। उपस्थित सभी भक्तों ने भगवान शिव भोलेनाथ के दरबार में नतमस्तक होकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें