जग्गी कॉलोनी स्थित गोदाम के ताले तोड़कर चोर बैटरी और दो हजार प्लेट चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत संतोष गिरी ने बलदेव नगर थाना में दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उसके घर के पास उसका बैटरी का गोदाम है। चौदह दिसंबर की रात वह अपने गोदाम पर ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन वह गोदाम पर आया तो देखा कि गोदाम के ताले टूटे हुए हैं। गोदाम में रखी 18 से 20 पुरानी बैटरी और बैटरी प्लेट के लगभग दो हजार पीस गायब थे। संवाद