फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की कुरड़ी की जगह पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। गोला गांव की रहने वाली विधवा महिला ने गांव के ही आरोपी पर उसकी कुरड़ी की जगह पर जबरन कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा को शिकायत सौंपी। उनके निर्देशानुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में गुरबक्शी देवी ने बताया कि वह विधवा, अनपढ़ व बेऔलाद है। उसकी गांव में लाल डोरे की जमीन पर पुश्तों से कब्जा है। उक्त जगह पर लंबे समय से आरोपी कूड़ा-कर्कट डाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले गांव के सुरेश कुमार, उसके भाई बलबीर, प्रकाश चंद व उसके दोनों पुत्र प्रदीप कुमार व अनिल कुमार, सुनीता देवी व उसके दोनों लड़के गुलशन कुमार व गौरव कुमार ने उक्त जगह पर रात के समय मिट्टी डालकर जबरन कब्जा कर लिया। जब सुबह वह उक्त जगह पर गोबर डालने गई तो वहां मिट्टी देखकर उसका विरोध किया। आरोपियों ने महिला की लाठी-डंडों से मारपीट की।
वह वहां से जान बचाकर भागी व 112 पर कॉल की। मौके पर पुलिस पहुंची व दोनों पक्षों को कलालटी चौकी बुलाया। आरोप हैं कि पुलिस ने पक्षपात व मिलीभगत की है। पुलिस ने मौके का मुआयना तक नहीं किया। महिला ने बताया कि जांच अधिकारी ने खाली कागज पर यह कहकर उसका अंगूठा लगवा लिया कि हम आपकी कुरड़ी की जगह वापस दिलवा देंगे। आरोप है कि पुलिस ने उस कागज पर उसके सामने कुछ नहीं लिखा। जब उसे पता चला कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिलकर उसकी कुरड़ी की जगह बेचने का फैसला खाली कागज पर लिख दिया।
विज्ञापन

उसके बाद दूसरा पक्ष शिकायतकर्ता को जमीन के पैसे देने पहुंचा तो उसने मना करते हुए कहा कि जब जमीन नहीं बेची तो पैसा कैसा। इस पर उन्होंने कहा कि फैसला पुलिस चौकी में लिखा हुआ है। महिला ने बताया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के साथ मिलकर उसके साथ विश्वासघात किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कलालटी चौकी में पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें