जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को शपथ दिलवाते हुए
नारायणगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत औखल, नखडौली और नंदूवाली गांव में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन सैनी की ओर से ग्रामीणों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर महामंत्री श्रवण सैनी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा में डयूटी पर रहे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सुमन सैनी ने सम्मानित किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 232 ओपीडी की गई। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी की शुद्धता जांचने के लिए 36 किट वितरित की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 25 पशुपालकों को पशुओं संबंधी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाएं दी गई।
फोटो : 22
महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी
नारायणगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नारायणगढ़ के शाहपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन राजेश कुमार लाडी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलवाई। उन्होंने गांव में 5 लाख रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए तथा एक ई-रिक्शा देने की घोषणा की। कार्यक्रम में ग्राम वासियों को महिला और बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही स्कीमों के बारे में बताया।
फोटो: 23
ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए
नारायणगढ़। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र राणा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शकरपुरा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों से लोगों को योजनाओं का लाभ उनके घर पर ऑन लाइन माध्यम से मिल रहा है और यह यात्रा अपने उद्देश्य में कारगर साबित हो रही है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की 112 ओपीडी हुई। संवाद
जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को शपथ दिलवाते हुए
जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को शपथ दिलवाते हुए