फोटो41
अंबाला सिटी। कोलकाता में महिला डॉक्टर से हुए दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या से क्षुब्ध शहर के फिलाडेल्फिया मिशन अस्पताल के स्टाफ, नर्सिंग छात्राओं के साथ डॉक्टर्स ने पैदल मार्च निकालकर रोष जताया। शाम तीन बजे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ उन्होंने मिक्सी चौक तक एकत्रित होकर नारेबाजी की और सरकार से इस मामले में कठोर कदम उठाने का आह्वान किया। इस दौरान मिशन अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील सादिक, अस्पताल की नर्सिंग कॉलेज कार्याधिकारी प्रो. शमीम सागर, प्रशासनिक अधिकारी अमित कपूर, डॉ. किरण चानन, डॉ. केजी गुप्ता, डॉ. एसएम शर्मा, डॉ.आशिया, डॉ. हिमालय, डॉ. उदित, डॉ. ईशान, डॉ. युक्ता, डॉ. रितिका, विकास, सुखविंद्र कौर, कृष्णा वर्मा, प्रवीन कुमारी, देबाशीष मौजूद रहे। संवाद