फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह की घटना लगती मास्टरमाइंड का काम, कराएंगे जांच : विज

विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज।
विज्ञापन
अंबाला। नूंह में दो समुदाय के बीच हुई झड़प के लिए कई जिलों से पुलिस को भेज दिया है। इसके साथ ही इस घटनाक्रम में मास्टरमाइंड की शरारत के कयास लगाए जा रहे हैं। मंगलवार काे गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस प्रकार से घटनाओं को अंजाम दिया है, हथियारों का इस्तेमाल हुआ है। विशेष बिंदुओं पर पथराव हुआ उसको देखने से लगता है कि यह किसी मास्टरमाइंड का काम है।
विज्ञापन

इसकी सख्ती से जांच कराने पर हकीकत सामने आएगी। गृहमंत्री ने कहा कि नूंह में हमेशा से ही दोनों समुदाय प्रेमभाव से रहते आए हैं। मगर यह शरारत जिसने भी की है उसे छोड़ा नहीं जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि वे अधिकारियों के संपर्क में हैं। सेंट्रल के अधिकारियों से बात कर फोर्स भी तैनात की है। इसके साथ ही एयरफोर्स को भी स्टैंडबाय रहने काे कहा है। पहले हमारा उद्देश्य है कि नूंह में स्थिति नियंत्रण में आए, जो काफी हद तक आ चुकी है।
प्रशासन से गहनता से जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। गृहमंत्री ने यह भी कहा कि नूंह का मुद्दा राजनीति करने का नहीं है पहले सभी दल शांति बहाल करने पर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें