फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईटीआई में अब 176 खाली सीटें भरने की जद्दोजहद

विज्ञापन
शहर के राजकीय आईटीआइ में दा​खिला लेते हुए अभ्यर्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को खाली सीटों पर दाखिले किए गए। संस्थान में सुबह से दोपहर तक दाखिले के लिए कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए और इसमें से 17 अभ्यर्थियों का मेरिट के अनुसार दाखिला किया गया। संस्थान के उप प्राचार्य एपीओ दिनेश राणा ने बताया कि राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में अभी भी कुल 176 सीटें रिक्त हैं, जिसमें से फाउंड्रीमैन, वुड वर्क टेक्नीशियन, सॉयल टेस्टिंग एवं अन्य ट्रेड में भी छात्र दाखिला लेकर औद्योगिक प्रतिष्ठानों में नौकरी पा सकते है। उन्होंने बताया कि आईटीआई अंबाला शहर में 85.18 प्रतिशत के करीब दाखिला हो चुका है और अभ्यर्थियों के उत्साह को देखते हुए यह दाखिला 96 प्रतिशत से ऊपर होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि संस्थान में कुल 1188 सीटों में से 1012 सीटों पर दाखिला हो चुका है और 176 सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें