नारायणगढ़। अब स्थानीय निवासियों को अपनी शिकायतों और पुलिस संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए जिला मुख्यालय अंबाला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पुलिस अधीक्षक अब हर सप्ताह वीरवार को स्वयं नारायणगढ़ में मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनेंगे। इस निर्णय का उद्देश्य पुलिस की कार्यशैली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। जिस प्रकार जिला मुख्यालय पर जन-सुनवाई की जाती है, ठीक उसी तर्ज पर अब नारायणगढ़ में दरबार लगेगा। इससे न केवल लोगों के समय और धन की बचत होगी, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के सीधे दखल से शिकायतों का त्वरित निपटारा भी संभव हो पाएगा। पुलिस अधीक्षक ने नारायणगढ़ क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिन (वीरवार) को अपनी किसी भी शिकायत या सुझाव के साथ उनसे मिल सकते हैं। संवाद