फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब मशीन से साफ होंगे कैंटोनमेंट बोर्ड के नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) के नालों में गंदगी नजर नहीं आएगी। नालों की सफाई मशीन से होगी। सीबीए ने 12.50 लाख रुपये की लागत से क्रालर एक्सवेटर मशीन खरीदने का फैसला किया है जो गंदगी निकालने में कारगर है। इसके लिए टेंडर लगा दिया है। इससे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें नालों में उतरकर गंदगी नहीं निकालनी पड़ेगी।
सीबीए में आठ वार्ड हैं और 2011 की जनगणना के हिसाब से यहां की आबादी लगभग 55 हजार है। इसमें सैन्य के साथ-साथ सिविल क्षेत्र भी शामिल है। साफ-सफाई के कार्य के लिए सीबीए के अधीन कार्यरत लगभग 250 कर्मचारी हैं। सैन्य क्षेत्र में लगभग 180 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वहीं सिविल क्षेत्र के लिए 70 के करीब कर्मचारी साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं। बोर्ड ने सिर्फ कचरा प्रबंधन का ही प्राइवेट ठेका दिया है। प्रत्येक क्षेत्र से कचरा उठाना और इसे निर्धारित जगह पर एकत्रित करना सीबीए के कर्मचारियों द्वारा ही किया जा रहा है। बोर्ड में 10 नाले हैं।
विज्ञापन



इधर..नप ठेके पर करवा रहा कार्य



नगर परिषद में 31 वार्ड हैं। यहां की आबादी पौने तीन लाख के करीब है। नप में तैनात सफाई कर्मचारियों की संख्या 500 से अधिक है और 20 से अधिक सुपरवाइजर हैं। सभी को अलग-अलग वार्ड में सफाई व्यवस्था के लिए तैनात किया हुआ है। इसके बावजूद यहां सीबीए में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद भी छोटे नाले व नालियों से अभी तक गाद नहीं निकाली गई है। डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन और नालों की सफाई का ठेका भी लाखों रुपये में प्राइवेट कंपनी को दिया गया है। जबकि कैंटोनमेंट बोर्ड ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए खुद ही इस व्यवस्था से निपटने का प्रबंध कर लिया है ताकि किसी दूसरे का सहारा न लेना पड़े।
विज्ञापन








बोर्ड क्षेत्र की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाता है। स्वच्छता ही बोर्ड की एक खास पहचान है। इसकी को देखते हुए अब नालों की सफाई के लिए मशीन खरीदने का फैसला किया गया है, ताकि कर्मचारी नालों में उतरकर गंदगी के बीच कार्य न करें। इससे उन्हें भी काफी राहत मिलेगी और काम भी जल्दी हो जाएगा।



-विनित लोटे, सीईओ, सीबीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें