फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब नंबरदार नहीं वसूल पाएंगे दस्तावेज तसदीक की फीस, निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश सरकार ने आम जनता को एक बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी नंबरदार द्वारा दस्तावेजों की तसदीक (सत्यापन) करने के लिए कोई सरकारी शुल्क निर्धारित नहीं है। सरकार ने नंबरदारों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कैंट तहसील में तैनात नायब तहसीलदार आशीष ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण इलाकों में विभिन्न सरकारी दस्तावेजों के सत्यापन के लिए जब आम नागरिक नंबरदार के पास पहुंचते हैं, तो उनसे फीस के नाम पर वसूली की शिकायतें मिलती हैं। इसी को संज्ञान में लेते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है। सूचना में साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी नंबरदार इन सरकारी आदेशों की अवहेलना करता है या दस्तावेजों के सत्यापन के बदले पैसे मांगते हुए दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें