फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब उपभोक्ता एप से खुद बना सकेंगे बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अब बिजली उपभोक्ता हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग मोबाइल एप के जरिए एक महीने का बिजली बिल भी खुद ही बना सकेंगे। साथ ही एप के जरिये बिल का भुगतान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं को सुविधा के लिए इस एप का शुभारंभ किया है। यह एप हरियाणा ट्रस्ट आधारित रीडिंग के आधार पर बनाई गई है। निगम की ओर से प्रदेश में बिजली का बिल दो महीने में एक बार जारी किया जाता है। कई बिजली उपभोक्ता दो महीने का बिजली एक बार में भरने में वित्तीय परेशानी महसूस कर रहे थे, ऐसे उपभोक्ता चाहते थे कि बिल प्रतिमाह मिले।
उनकी मांग पर बिल का विकल्प चुनने के लिए यह एप बनाई गई है। इससे उपभोक्ता द्विमासिक अथवा मासिक बिल का चयन कर सकता है। यह एप डिजिटलाइजेशन तकनीक है। जिससे उपभोक्ता को बेहतर सुविधा मिले। प्रदेश में बिजली का बिल बनाने का कार्य उपभोक्ता के हाथ में देने का निर्णय लिया है। इस एप का उपयोग कर उपभोक्ता स्वयं अपने बिलिंग शेड्युल को द्विमासिक से मासिक में बदल सकता है और स्वयं ही अपने वर्तमान रीडिंग दर्ज करके अपना बिजली बिल ऑनलाइन ले सकता है। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकता है।
विज्ञापन

एक महीने का बिल भी खुद बना सकेंगे
इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ता को वास्तविक मीटर रीडिंग के आधारित स्टीक बिल प्राप्त करने में सहायता करना है। जो उपभोक्ता अपना बिजली बिल हर महीने प्राप्त करना चाहते हैं। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए उपभोक्ता को अपने मीटर पर प्रदर्शित केएचडब्ल्यू रीडिंग दर्ज करने की आवश्यकता है और मीटर की एक फोटो अपलोड करनी होगी। यह सुविधा 20 किलोवॉट से कम घरेलू, गैर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है। उपभोक्ता को पहले हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उपभोक्ता इशू बिल विकल्प पर क्लिक करेगा ताकि बिल जनरेट किया जा सके। इसके बाद अपना बिजली खाता नंबर भरकर सबमिट का बटन दबाना होगा। डिस्पले आने पर अपना नाम, पता, लोड, कैटेगरी व मोबाइल नंबर जैसी जानकारी सत्यापित करनी होगी। अगला विकल्प दबाने के बाद वर्तमान रीडिंग व फोटो अपलोड करें। मीटर में केडब्ल्यूएच रीडिंग की फोटो अपलोड करें। इसके बाद बिल जनरेट हो जाएगा और बिल डाउनलोड करने के लिए व्यू बिल विकल्प को दबाएं। खाता नंबर भरने के बाद सबमिट करने पर बिल डाउनलोड हो जाएगा। यही दिए मेक पेमेंट विकल्प पर क्लिक करने से बिल भुगतान भी हो सकेगा।
वर्जन
बिजली उपभोक्ता हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग मोबाइल एप के जरिए एक महीने का बिजली बिल खुद ही बना सकेंगे। इस एप के जरिए बिल का भुगतान भी कर सकेंगे। निगम ने उपभोक्ताओं को सुविधा के लिए इस एप का शुभारंभ किया है। इससे उपभोक्ता द्विमासिक अथवा मासिक बिल का चयन भी कर सकता है।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, एक्सईएन, अंबाला शहर डिविजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें