फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब रेलवे स्टेशन पर मिलेगी एटीएम की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर पांच साल बाद एटीएम की सुविधा शुरू हो गई है। देर आए दुरुस्त आए कहावत अब सच हुई। अब इस सुविधा का फायदा रेल यात्रियों को होगा और वो जरूरत के समय एटीएम से पैसा निकलवा सकेंगे। यह एटीएम प्राइवेट एजेंसी की तरफ से रेलवे स्टेशन के पूछताछ यानी सहयोग केंद्र के पास लगाया गया है जोकि प्लेटफार्म एक के बिल्कुल नजदीक है। ऐसे में अब यात्रियों को पैसे निकलवाने के लिए रेलवे स्टेशन से बाहर नहीं जाना पड़ेगा और छीना-झपटी की वारदात भी नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन

परिसर में भी जल्द मिलेगी सुविधा
मौजूदा समय में अभी रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के नजदीक ही एकमात्र एटीएम की सुविधा शुरु की गई है। लेकिन रेलवे की योजना है कि एजेंसी को रेलवे परिसर में भी दूसरा एटीएम खोलने के लिए निर्देश दिए जाएंगे जिससे रेलवे परिसर में आने वाले लोग इसका लाभ उठा सकें।
पहले होते थे पांच एटीएम
कोरोना काल से पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग राष्ट्रीय बैंकों के पांच एटीएम होते थे। इनमें से एक मुख्य गेट के सामने और चार रेलवे परिसर में होते थे। लेकिन धीरे-धीरे यह सभी एटीएम बंद हो गए क्योंकि संबंधित बैंकों पर लाखों रुपये का किराया बकाया था जो उन्हें रेलवे को देना था। लिहाजा रेलवे ने सभी एटीएम को सील कर दिया। इस दौरान एसबीआई के एटीएम में तीन से चार लाख रुपये की पुरानी करंसी भी फंस गई थी।
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
रेलवे स्टेशन पर एटीएम की सुविधा शुरू हो गई है। जल्द ही परिसर में भी एक एटीएम स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं। इस सुविधा से रेल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें