फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु तकनीकी संस्थानों में अब 24 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। अब दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को थोड़ा जल्दी पंजीकरण करवाना होगा, क्योंकि विभाग की ओर से पंजीकरण के लिए तारीखों में बदलाव किया गया है। अब तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 24 अगस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह लेटरल एंट्री के डिप्लोमा कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त हो गई है। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक के दाखिला इंचार्ज धर्मवीर के अनुसार सभी इच्छुक अभियर्थिओं को डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिला लेने से संबंधित वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करनी होगी। इससे कि दाखिला लेने के अभियार्थी हमेशा अपडेट रहें।
राजकीय पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए दस्तावेज सत्यापन का काम जोरों पर है। आठ डिप्लोमा कोर्सेज की 600 सीटों पर दाखिला लेने के लिए 749 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। जिनमें से 354 आवेदनों को राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला शहर की एडमिशन सेल द्वारा सत्यापित किया जा चुका है। इसी तरह डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री) के लिए 206 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी भी तरह की त्रुटि पाये जाने पर संबंधित अभ्यर्थी से उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जाता है और इस तरह से जरूरी दस्तावेज उसी समय व्हाट्स एप प मंगाए जाते है।
विज्ञापन

नया आय प्रमाणपत्र करना होगा अपलोड
संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अपने आरक्षित वर्ग के प्रमाणपत्र के साथ 2022 में बनाया गया आय प्रमाणपत्र अपलोड करना जरूरी है। विद्यार्थी ऐसा नहीं करता है तो उसका आवेदन पत्र रद्द भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एआईसीटीई की विशेष छात्रवृत्ति योजनाएं हैं जिनके तहत उन्हें सालाना 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है। इन छात्रवृत्तियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए तीन छात्रवृत्तियां हैं, जिनमें प्रगति छात्रवृत्ति उन लड़कियों के लिए है, जिनके परिवार की कुल वार्षिक आय आठ लाख रुपए से कम है। सक्षम छात्रवृत्ति उन दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए है, जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 40 प्रतिशत या इससे अधिक है। स्वनाथ छात्रवृत्ति अनाथ (लड़के और लड़कियों) और उन विद्यार्थियों के लिए है, जिनके माता अथवा पिता की मृत्यु कोविड के कारण हो गई हो या जो देश के लिए शहीद हुए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें