फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब अंबाला कैंट स्टेशन काे विश्वस्तरीय बनाएगा सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की जिम्मेदारी सलाहकार को सौंपी गई है जोकि रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के अधीन होगा। जल्द ही सलाहकार अपनी टीम के साथ अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा करेगा ताकि यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का खाका तैयार किया जा सके। प्राप्त जानकारी अनुसार अगले तीन-चार दिन में यह कार्रवाई आरंभ हो जाएगी। टीम को रेलवे परिसर के आसपास जितनी भी जगह है, जीआरपी थाने को मिलाकर, वो भी दिखाई जाएगी ताकि बाहर से स्टेशन एक जैसा ही नजर आए और इसकी चारदीवारी का स्वरूप आकर्षक हो। दरअसल आरएलडीए द्वारा तैयार किए दो नक्शों को पहले ही अस्वीकृत कर दिया गया था। इसमें एक नक्शा खुद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और दूसरा मंडल रेल प्रबंधक ने अमान्य किया था। लगातार हो रही खिंचाई के बाद नक्शा तैयार करने के लिए आरएलडीए ने सलाहकार नियुक्त करने का फैसला किया था।
विज्ञापन

डीआरएम के साथ होगी बैठक
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने से पहले आरएलडीए द्वारा नियुक्त किया गया सलाहकार मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से मंत्रणा करेगा। उनसे प्राप्त जानकारी के आधार पर नक्शे की प्रक्रिया आरंभ होगी। इसमें रेलवे स्टेशन की लंबाई, चौड़ाई, यात्री सुविधा, नई रेलवे लाइन व प्लेटफार्म आदि के निर्माण की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
200 से 485 करोड़ तक पहुंची अनुमानित लागत
प्रथम चरण में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को तैयार करने की अनुमानित लागत लगभग 200 करोड़ तय की गई थी। लेकिन इससे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में कटौती हो रही थी। इसे देखते हुए मामला जब रेल मंत्री के पास पहुंचा तो उन्होंने नए सिरे से आंकलन करके अंबाला कैंट स्टेशन की अनुमानित लागत तैयार करने के निर्देश दिए जोकि अब बढ़कर 485 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट की तरह नजर आएगा स्टेशन
रेलवे अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा जोकि चारों तरफ से शीशों से लैस होगा। प्लेटफार्म पर प्रवेश के लिए सीढि़यों व एस्कलेटर का इस्तेमाल किया जाएगा। बिना टिकट प्लेटफार्म पर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए दरवाजे पर टिकट स्कैनर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा फूड प्लाजा, बहुउद्देशीय पार्किंग, लगेज रुम, रिटायरिंग रुम, रेस्ट रुम आदि का स्वरूप भी होटल की तर्ज पर तैयार किया जाएगा।
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की जिम्मेदारी आरएलडीए ने सलाहकार को सौंपी है जोकि जल्द ही स्टेशन का निरीक्षण करेगा। उससे मंत्रणा भी की जाएगी ताकि स्टेशन निर्माण के दौरान यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी हो और कहीं कोई कमी न रहे।
विज्ञापन

मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें