फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अग्निशमन भवन निर्माण में देरी पर ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
अंबाला छावनी के कैपिटल चौक पर तैयार किया गया वाल हें​गिंग फव्वारा। नप
विज्ञापन
अंबाला। अग्निशमन इमारत के निर्माण में ढिलाई बरतने वाले ठेकेदार को नगर परिषद ने नोटिस जारी करके जवाब मांगा है, अगर वह 15 दिन के अंदर जवाब नहीं देता तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई पूर्व गृहमंत्री की ओर से दी चेतावनी के बाद की गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी पहले फंड की कमी के लिए तो कभी श्रमिकों की कमी की वजह से अग्निशमन इमारत का काम पहले ही एक साल पीछे चल रहा है और अब भी काम की रफ्तार देखकर ऐसा लगता है कि इसे पूरा करने में अभी एक साल और लग जाएगा। ऐसे में नगर परिषद के अधिकारियों को भी बार-बार फटकार मिल रही थी।
इसके साथ ही ठेकेदारों को भी जल्द से जल्द अपना कार्य पूरा करने के भी निर्देश जारी कर दिए हैं और उनसे लंबित कार्यों की रिपोर्ट भी तलब की गई है कि काम में देरी क्यों हुई और यह कब तक पूरा होंगे। जबकि अन्य विभागों के साथ चल रहे कार्यों को लेकर भी तालमेल तेज कर दिया गया है, जिससे कि दूसरे विभाग जैसे ही अपना कार्य पूरा करें तो नगर परिषद भी अपने कार्य को निपटा सकें।
विज्ञापन

सांझी परियोजनाएं
1- पेयजल लाइन : अंबाला छावनी को नहरी पानी की सुविधा से जोड़ने के लिए अधोमाजरा से घसीटपुर तक बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइन का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। यह कार्य नगर परिषद की ओर से कराया जा रहा है। इसमें पहले रेलवे और नेशनल हाइवे को सहयोगी बनाया गया था और दोनों विभागों ने अपना कार्य पूरा कर दिया था। वहीं गैस कंपनी गेल की तरफ से काम में ढिलाई के चलते यह कार्य रुक गया था, लेकिन अब गेल ने डी-वाटरिंग यानी की गैस पाइप लाइन के नीचे से पानी की पाइप लाइन को निकालने का प्रबंध शुरू कर दिया है, जिससे कि यह काम जल्द से जल्द पूरा हो सके।
2- बैंक स्कवेयर : बैंक स्कवेयर के निर्माण का कार्य पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा करवाया जा रहा है जोकि तैयार होने के बाद नगर परिषद के अधीन हो जाएगा। इस कार्य को लेकर भी संबंधित विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है और नव वर्ष के मध्य में इस इमारत के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि अंबाला छावनी के सभी बैंक एक ही छत के नीचे आ सकें और इससे अंबाला छावनी सहित अन्य लोगों को भी सुविधा मिल सके।
3- कबाड़ी बाजार की पुलिया : नगर परिषद ने बरसों पुरानी पुलिया को तोड़कर नई पुलिया बनाने का कार्य शुरु किया है। इस कार्य से पहले जनस्वास्थ्य विभाग का भी सहयोग लिया गया ताकि पुलिया के नीचे से जा रही पानी की पाइप लाइनों को दुरुस्त किया जा सके और इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सके। कबाड़ी बाजार की पुलिया के नीचे जनस्वास्थ्य विभाग ने अपना कार्य निपटा दिया है। अब जमीन को लेवल करने का कार्य किया जा रहा है ताकि सीवरेज के पाइप बिछाकर पुलिया का निर्माण किया जा सके।
एकल परियोजनाएं
नगर परिषद के अधीन अपने स्तर पर भी कुछ परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। इसमें अग्निशमन इमारत के अलावा नाइट स्ट्रीट फूड, कैपिटल चौक का सौंदर्यीकरण व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं। अग्निशमन इमारत के निर्माण को लेकर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं कैपिटल चौक के पास हैंगिंग फव्वारा लग गया है और यहां भी सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इसकी सौगात जल्द ही अंबाला-साहा हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को मिल जाएगी। इसी प्रकार नाइट फूड स्ट्रीट के दूसरे चरण के कार्य को लेकर निविदा जारी कर दी है ताकि सीलिंग सहित अन्य कार्य पूरा करवाया जा सके। इसके अलावा अंबाला छावनी को गंदगी मुक्त करने के लिए बब्याल सहित मच्छौंडा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार हो गए हैं जबकि खुड्डा खुर्द और 12 क्रास रोड पर एसटीपी का कार्य चालू है।
वर्जन

अंबाला छावनी में कुछ परियोजनाएं दूसरे विभाग के सहयोग से पूरी की जा रही हैं जोकि जल्द ही पूरी हो जाएंगी। नप के अधीन चल रही परियोजनाओं का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। हालांकि अग्निशमन इमारत के निर्माण में ढिलाई बरतने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।

अंबाला छावनी के कैपिटल चौक पर तैयार किया गया वाल हेंगिंग फव्वारा। नप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें