फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नहीं मिल रहा पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लाभ, परेशान

विज्ञापन
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का आईपीडी ब्लॉक
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल मरीजों का वार्ड में ही एक्स-रे होने की सुविधा अनदेखी की भेंट चढ़ गई है। अस्पताल में बाकायदा विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से कुल तीन 100-100 एमए की पोर्टेबल मशीनें खरीदी है बावजूद वार्ड में न जाकर एक्स-रे रूम में ही मरीजों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण दाखिल मरीजों को वार्ड से व्हीलचेयर या फिर स्ट्रेचर पर आकर एक्स-रे कराना पड़ता है। कई बार गंभीर रूप से बीमार मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उधर, अस्पताल प्रबंधन का तर्क है कि एसएनसीयू वार्ड में तो पोर्टेबल मशीन से नवजात के एक्स-रे किए जा रहे हैं लेकिन वार्डाें में एक मरीज के साथ-साथ दूसरे मरीजों में भी रेडिएशन फैलने के खतरा बन जाता है। जबकि बड़े अस्पतालों की बात करें तो पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों के जरिए ही एक्स-रे होते हैं और मरीज को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टेबल मशीनों की खरीद का भी यहीं उद्देश्य था कि दाखिल मरीजों को एक्स-रे के लिए भटकना न पड़े। बता दें कि अस्पताल में अब रेडियोग्राफर की संख्या 5 हो गई है। इसमें 3 स्थाई तो 2 अस्थाई है। बता दें कि हड्डी व छाती में इंफेक्शन आदि के मरीजों को एक्स-रे की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन


रेडियोग्राफर होने के बावजूद नहीं मिल रहा लाभ

छावनी नागरिक अस्पताल की बात करें तो विगत माह ही रेडियोग्राफर की संख्या 2 से बढ़कर 5 हो गई है। इसमें 3 स्थाई तो 2 अस्थाई है। जिलाभर में सबसे ज्यादा छावनी नागरिक अस्पताल में रेडियोग्राफर है बावजूद पोर्टेबल मशीन से दाखिल मरीजों के वार्ड में ही एक्स-रे नहीं किए जा रहे हैं। मरीजों की मानें तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से आईपीडी ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर बने वार्डाें में से एक कमरे में पोर्टेबल मशीन लगा देनी चाहिए। ऐसे में वार्ड के मरीजों के साथ-साथ तीसरी मंजिल पर बने आईसोलेशन वार्ड के प्राइवेट कमरों में दाखिल मरीजों को भी लाभ मिलेगा। बता दें कि अभी वार्ड में दाखिल मरीजों को ओपीडी में आने वाले मरीजों के संग ही लाइन में लगकर एक्स-रे करवाने पड़ते हैं।
वर्जन
जल्द ही पोर्टेबल मशीन के जरिये वार्ड में ही मरीजों के एक्स-रे करने की सुविधा को शुरू किया जाएगा। इसके लिए रेडियोग्राफर से भी चर्चा की जाएगी। फिलहाल एसएनसीयू यूनिट में इस मशीन की मदद से नवजात के जरूरत पड़ने पर एक्स-रे किए जाते हैं।
विज्ञापन

डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें