फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मई से चार जून तक नामांकन पत्र किए जाएंगे दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायणगढ़ नगरपालिका रिर्टनिंग अधिकारी सलोनी शर्मा ने बताया कि नगरपालिका नारायणगढ़ के चुनाव के नामांकन पत्र उपमंडल अधिकारी नारायणगढ़ कार्यालय के कोर्ट रूम, कमरा नंबर-2, में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को 30 मई से चार जून तक केवल दो जून (अवकाश होने के कारण) को छोड़कर प्रात: 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने होंगे। नामांकन पत्रों की जांच छह जून को 11.30 बजे होगी। सात जून 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। सात जून को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दोपहर तीन बजे अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें