हरियाणा राजपूरा से महज 22 किलो मीटर की दूरी पर है, जो कि इस समय हॉटस्पॉट बना हुआ है। जहां लगातार कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन बावजूद इसके पंजाब से आने वाले प्रवासी मजदूरों का हरियाणा में प्रवेश लगातार जारी है। उन्हें बॉर्डर पर रोकने वाला कोई नहीं है। जो हरियाणा में किसी भी रास्ते से प्रवेश कर चुके है। वह आगे नहीं जा पा रहे है, जिससे वह हरियाणा में ही फंस कर रह जाते है। इससे अंबाला में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने का खतरा बना हुआ है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बार-बार सीमाएं सील करने की मांग की जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना किसी जरूरी काम के हरियाणा में प्रवेश न कर सके। मंगलवार को भी नेशनल हाईवे से प्रवासी मजदूरों हरियाणा में प्रवेश करते हुए मिले।