फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 100 कुंडीय महायज्ञ से हुआ नो नशा नेशन अभियान आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा नो नशा नेशन अभियान के चौथे चरण का आयोजन रजौली रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी मैनेजिंग कमेटी के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के मार्गदर्शन में 100 कुंडीय महायज्ञ के साथ हुआ। वैदिक अनुसंधान के प्रधान आचार्य गोपाल शर्मा ने यज्ञ के वैज्ञानिक व आध्यात्मिक महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। स्कूल की प्राचार्या ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नशा युवा पीढ़ी के लिए गंभीर चुनौती है, जिसे सामाजिक सहयोग से ही जड़ से मिटाया जा सकता है। इस अवसर पर बच्चों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने हस्ताक्षर बोर्ड पर संकल्प लिखकर नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें