फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के डंक से नौ बीमार, विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बारिश के बाद एकाएक डेंगू के नए मामलों में देखी जा रही बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वीरवार को जिले में नौ डेंगू के नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। तेजी के साथ बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता शिविरों को और अधिक संख्या में लगाने के साथ ही स्वास्थ्य व लारवा जांच अभियान को तेज करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वहीं जो भी संदिग्ध मरीज हैं उनके तुरंत सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार उनकी ओर से प्रतिदिन सौ से अधिक सैंपलों की जांच की जा रही है। इसके अलावा सभी डेंगू वार्डों को भी विशेष रूप से सतर्क करते हुए सभी कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी रखने के आदेश दिए हैं। अब स्थिति यह है कि सभी सीएचसी व पीएचसी में बनाए गए डेंगू वार्ड में मरीजों की संख्या 10 से 12 पहुंच गई है। इन सभी के सैंपल लेकर विभाग ने रिपोर्ट के लिए भेज दिए हैं।
दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रशासन पूरी तरह से फेल करने में जुटा है। जहां न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी फॉगिंग को लेकर कोई कार्य होता दिखाई नहीं दे रहा है। यह स्थिति तब है जब पहला केस आते ही स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित विभागों को फॉगिंग करने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद फॉगिंग विभाग हरकत में आते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा आने वाले दिनों में आमजन को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

डेंगू के जितने मामले शहरी क्षेत्र में आ रहे हैं उतने ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो 74 में से करीब 35 मामले ग्रामीण क्षेत्र से सामने आए हैं जबकि बाकी शहरी क्षेत्र से हैं। जिन भी क्षेत्रों में डेंगू के मरीज की पुष्टि होती है उन क्षेत्रों में विशेष तौर पर लारवा जांच अभियान चलाया जाता है। जहां भी लारवा मिलता है उनको नोटिस देते हुए अगली बार से सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है।
अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या
अस्पताल में भी ओपीडी की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां पहले 50 के करीब खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज जांच करवाने आ रहे थे, यह संख्या सौ तक पहुंच गई है। यह स्थिति केवल सरकारी अस्पताल की नहीं है, बल्कि प्राइवेट अस्पताल की भी है। डॉक्टर हर्ष के अनुसार अभी बारिश आने के बाद मौसम में बदलाव आया है तो परहेज न रखने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को स्वयं भी जागरूक रहने की आवश्यकता है।
डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है। हमारी ओर से सभी अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। वहीं प्रतिदिन संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक कुल 74 डेंगू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें