फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में नौ माह की गर्भवती ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नौ माह की गर्भवती पुत्र वधू को दवा दिलाने नहौनी पीएचसी जा रहे सास-ससुर की बाइक में बेगना नदी पुल के पास कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नौ माह की गर्भवती की मौत हो गई। सास, ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतका की पहचान बधौली गांव निवासी आंचल के रूप में हुई है। पुलिस ने सास की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना मुलाना पुलिस को दी शिकायत में बधौली गांव निवासी सुदेश ने बताया कि शनिवार को वह अपने पति रमेश कुमार और गर्भवती पुत्र वधू आंचल को लेकर नहौनी स्थित पीएचसी जा रहे थे। जब वह तीनों बेगना नदी पुल के पास पहुंचे तो टमनोली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में महिला और उसकी पुत्र वधू आंचल सड़क की साइड पर गिर गए। जबकि रमेश कुमार बेगना नदी में जा गिरा और उसकी दोनों टांग टूट गई।आंचल को ज्यादा चोटें लगने के कारण मौके पर ही उसका खून बहने लगा और वह दर्द से चिल्लाने लगी। इसी दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए मुलाना के एमएम अस्पताल में पहुचांया, जहां पर उपचार के दौरान महिला की पुत्र वधू और पेट में 9 माह के बच्चे की मृत्यु हो गई। जबकि रमेश कुमार को गंभीर चोट लगने के कारण आईसीयू में वेंटिलेटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें