फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नीलगाय के बच्चे को कुत्तों ने नोंचकर किया घायल

Sun, 14 Dec 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के सुलतानपुर के पास गुरुनानक नगर कॉलोनी में बैठा नीलगाय का बच्चा।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुलतानपुर के पास गुरुनानक नगर कॉलोनी में नीलगाय का बच्चा घुस गया। नीलगाय के बच्चे के पीछे कुत्ते लगे हुए थे और कुत्तों ने बच्चे को नोंचकर घायल कर दिया। इससे यह जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही वन्य जीव प्राणी व वंदे मातरम् दल की टीम ने नीलगाय के बच्चे को रेस्क्यू किया। यह जानकारी देते हुए वन्य जीव प्राणी विभाग के भरत सिंह ने बताया कि कॉलोनी में नीलगाय का बच्चा आने की सूचना मिलते ही वंदे मातरम दल से सौरभ, हिमांयु, टिंकू तिलकधारी, मनीष व वन्य जीव प्राणी से इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर नीलगाय के बच्चे को रेस्क्यू किया गया। इस बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले और कुत्तों को भगाया। इस बच्चे को रेस्क्यू किया गया है और वन्य जीव प्राणी विभाग में इसका इलाज किया जाएगा। इसके बाद बच्चे को जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें