फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वातानुकूलित होगी नाइट फूड स्ट्रीट, लगेगा कूलिंग प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। वातानुकूलित होगी नाइट फूड स्ट्रीट। गर्मी के मौसम में लोगों को पसीने न आए। इसे देखते हुए यहां कूलिंग प्लांट स्थापित करने का फैसला किया है। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी यहां मिलेंगी, जिससे कि साफ-सफाई को लेकर यहां किसी प्रकार की परेशान न हो और लोगों को स्वादिष्ट व्यंजनों को लुत्फ मिले सके।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से तैयार प्रस्ताव को निकाय विभाग के मुख्यालय से अनुमति मिल गई है। इससे नाइट फूड स्ट्रीट की लागत लगभग 5.44 करोड़ तक पहुंच गई है। इसमें 4.4 करोड़ के नए कार्यों का प्रावधान किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गर्मी के मौसम में नाइट फूड स्ट्रीट की सुविधा आमजन के लिए उपलब्ध होगी। ऐसे में यहां मक्खी-मच्छर आदि न पनपें और लोगों को पौष्टिक खाना उपलब्ध करवाया जाए। इसलिए यहां एक सेंट्रलाइज एसी लगाने का फैसला किया गया है। इस योजना के तहत पूरा क्षेत्र कवर किया जाएगा। इसके अलावा पूरी फ्लोरिंग, एसीपी शीट से फॉल सिलिंग, एसटीपी प्लांट, आग से निपटने के लिए पंपिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
एक करोड़ से 60 दुकानें तैयार
लगभग एक करोड़ की लागत से गांधी मैदान के साथ बनाई गई सब्जी मंडल को अपग्रेड किया गया है। यहां अब नाइट फूड स्ट्रीट के तहत 60 दुकानों को निर्माण किया गया है। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सौंदर्यीकरण को लेकर भी पेड़-पौधे रोपित करने की योजना है।
विज्ञापन

एक छत के नीचे मिलेंगी सभी व्यंजन
नाइट फूड स्ट्रीट को इस प्रकार से तैयार किया जा रहा है कि खाने-पीने के स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को एक ही जगह और एक ही छत के नीचें मिलें। अभी खाने व पीने के लिए लोगों को कभी हलवाई बाजार, कभी सौदागर बाजार और सदर बाजार सहित अन्य जगह जाना पड़ता है। लेकिन नाइट फूड स्ट्रीट के तैयार होने से टिक्की-समोसे, बर्गर-पिज्जा, जूस-कॉफी, इडली-डोसा आदि सहित रोटी व सब्जियां भी मिलेंगी।
वर्जन
नाइट फूड स्ट्रीट पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी यहां लोगों को मिलेंगी। गृहमंत्री के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है। इन सुविधाओं पर लगभग 4.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले एक करोड़ की लागत से 60 दुकानों का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन

मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें