फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए का छापा, 1.17 करोड़ नकदी, सिम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईए द्वारा विभिन्न जिलों में की जा रही कार्रवाई के चलते मंगलवार को एनआईए की टीम ने अंबाला में छापामारी की। इस दौरान टीम ने यहां साफ्टवेयर इंजीनियर के घर को खंगाला और उनसे घंटों पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम ने यहां से करीब 1.17 करोड़ रुपये और करीब 49 सिम बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन सिम का इस्तेमाल विभिन्न लोगों द्वारा देश से बाहर कॉल करने में किया गया है। इनमें कुछ कॉल पाकिस्तान की भी हो सकती है।
विज्ञापन

एनआईए के अनुसार इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि मामले की जांच अभी जारी है। बताते चलें कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पास पंजाब की बठिंडा जेल में कॉल सेटअप का कांट्रेक्ट है और इसी काम का लिंक गैंगस्टरों से जुड़े होने का सुराग मिलने के बाद साफ्टवेयर इंजीनियर एनआईए के रडार पर आया। दूसरी ओर, एनआईए ने मौके पर इंकम टैक्स विभाग की टीम को भी बुलवा लिया। टीम ने वहां कई दस्तावेज खंगाले और जब्त किए।
जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम एक खास इनपुट के बाद मंगलवार तड़के ही सॉफ्टेवयर इंजीनियर के घर पहुंच गई थी। सूत्रों के अनुसार घर की छानबीन के दौरान वहां से 1.17 करोड़ रुपये और सिम कार्ड बरामद हुए। कई घंटे तक चली इस कार्रवाई में एनआईए की टीम ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत अन्य सदस्यों से गहनता से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि घर में पांच सदस्य मौजूद थे। इसके बाद टीम ने घर की भी तलाशी ली।
विज्ञापन

वहीं इस बीच एनआईए की टीम ने क्षेत्रीय पुलिस से भी संपर्क करते हुए इंकम टैक्स टीम से संपर्क साधा जबकि सीआईए-1, सीआईए-2, सीआईडी, बलदेव नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मौके पर नोट गिनने की पांच मशीनें भी मंगवाई गई।
इनकम टैक्स विभाग की टीम ने मशीनों की मदद से नोटों को गिना और उन्हें सील कर जब्त किया। वहीं एनआईए की टीम ने घर से कई दस्तावेज जब्त किए और अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली में एनआईए ने एक केस दर्ज किया था। उसी केस में छानबीन करते हुए तार अंबाला के इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर से जुड़े। जिसके बाद मंगलवार को अचानक एनआईए ने इंजीनियर के घर तड़के दबिश दे दी।
एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया था। उन्हें जिस प्रकार की मदद चाहिए थी, वो उपलब्ध कराई गई। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने भी मौके पर कार्रवाई करते हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर से नकदी जब्त की है। मामला अभी जांच के दायरे मे है। एनआईए ने इस मामले में पुलिस से कोई इनपुट साझा नहीं किया है, क्योंकि छानबीन अभी जारी है।
विज्ञापन

- गौरव, एसएचओ, बलदेव नगर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें