कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के अवसर पर रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब एवं श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत
कुरुक्षेत्र। रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के प्रधान रमेश बंसल के मार्गदर्शन में अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड में शनिवार को श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के लिए एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के प्रधान रमेश बंसल, उप प्रधान बृज मोहन गुप्ता, डीके गुप्ता, सुशील अग्रवाल एसडीओ, पवन कुमार गुप्ता, रमेश पाल जैन व अन्य सदस्यों ने श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के नव निर्वाचित विशाल सिंगला, नवकेतन गोयल, जितेंद्र गोयल, विशेष गर्ग, अभय मित्तल, अर्जुन गर्ग, गौरव मित्तल, गौरव तायल, डाॅ.अनीश सिंगला, अंकुश गर्ग, जयपाल गोयल, संजय सिंगला इत्यादि का स्वागत किया। प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि युवा टीम का मकसद पूरे अग्रवाल समाज को एकता के सूत्र में बांध कर मजबूत करना है।
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के अवसर पर रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब एवं श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत