अंबाला। लगभग दो साल पहले कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) में मुख्य अधिशासी के पद पर तैनात रहे विनित लोटे अब तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में स्थित वेलिंग्टन के सीईओ होंगे। उनकी जगह जोधपुर सर्कल में तैनात रहे सीईओ राहुल आनंद शर्मा अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड के नए सीईओ होंगे। उन्होंने वीरवार को विधिवत तरीके से कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला का कार्यभार संभाल लिया। बोर्ड कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत तत्कालीन सीईओ विनित लोटे सहित मुख्य अधीक्षक प्रेम धमीजा सहित अन्य ने किया।