अंबाला। रंजिश के चलते पड़ोसियों ने कस्सी व बिंडे से हमला कर व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में मुलाना निवासी मुकेश सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 23 अगस्त को वह रात को खाना खाकर अपने घर से बाहर घूमने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गली से निकलकर गेट बंद करने लगा तो अचानक पड़ोसी ललित व उसके भाई कपिल ने कस्सी व उसके बिंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद