अंबाला। दुकान के अंदर घुसकर जग्गी कॉलोनी निवासी साहिल ने चोरी कर ली। निशा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। निशा ने बताया कि उसके पिता की दुकान है, लेकिन वो बीमार हैं। उसका भाई दुकान का काम संभालता है। वीरवार को वह दुकान खोलकर किसी काम से घर के अंदर गया था। इस दौरान उनका पड़ोसी साहिल दुकान में घुस गया और गल्ले से पांच हजार रुपये निकालकर भाग गया।