फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्र ऋषि दतोपंत ठेंगड़ी का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया

Tue, 11 Nov 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी के आर्य कॉलेज में राष्ट्र ऋषि दतोपंत ठेंगड़ी का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
अंबाला। आर्य कॉलेज में राष्ट्र ऋषि दतोपंत ठेंगड़ी का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इसके उपलक्ष्य में तीन दिवसीय स्वदेशी डेकोरेशन की वस्तुएं बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अंजु बाला ने छात्राओं को स्वदेशी वस्तुएं बनाने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने के लिए आग्रह किया। कार्यशाला में अनु हांडा, एक्सपर्ट टीचर ने छात्राओं को वेस्ट प्रोड्क्टस से शानदार डेकोरेशन वस्तुएं बनानी सिखाईं। इस अवसर पर डॉ. अनीता गोदारा ने दतोपंत ठेंगड़ी को स्वदेशी चिंतन के अग्रदूत, संगठक एवं राष्ट्रप्रेमी बताया। योगिता ने छात्राओं को साज-सजावट बनाने में सहायता करवाई।

छावनी के आर्य कॉलेज में राष्ट्र ऋषि दतोपंत ठेंगड़ी का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें