अंबाला सिटी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 मई को अंबाला में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम प्रवीण ने बताया कि इस अदालत में पारिवारिक विवाद, बैंक रिकवरी, श्रम और आपराधिक मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। लोक अदालत के फैसलों की कोई अपील नहीं होती, जिससे समय और धन की बचत के साथ भाईचारा भी बढ़ता है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन 0171-2532142 या 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।