अंबाला सिटी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम प्रवीण ने बताया कि लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले और पेंशन मामलों का निपटारा होगा। इस कड़ी में जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जिसमें पैनल अधिवक्ता और पैरा लीगल वालंटियर की ड्यूटी लगाई गई है ताकि लोगों तक इसकी अधिक से अधिक जानकारी पहुंच सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत का फायदा ले सकें। लोग अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नंबर 0171-2532142 व 9991112660 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद