फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नरेश मित्तल यूके-इंडिया इम्पैक्ट अवॉर्ड से सम्मानित

विज्ञापन
सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के चेयरमैन नरेश कुमार मित्तल लंदन स्थित ब्रिटिश संसद में सम्मान लेते हु
विज्ञापन
अंबाला। सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के अध्यक्ष नरेश कुमार मित्तल को ब्रिटिश संसद में यूके-इंडिया इम्पैक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में 35 वर्षों के योगदान के लिए मिला। यह सम्मान संस्था की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। संस्थापक चरण सिंह सेखों (एमबीई) के सानिध्य में यह कार्यक्रम हुआ। बेडफोर्ड के सांसद मोहम्मद यासीन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने मित्तल को सम्मानित किया। मित्तल ने बताया कि साहा स्थित सेवा धाम आश्रम ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चों को निशुल्क देखभाल देता है। आश्रम फिजियोथेरेपी, योग, परामर्श और 15 बिस्तरों की आवासीय सुविधा भी प्रदान करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें