फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नरेश बने रिटायर्ड इंजीनियर्स एसोसिएशन प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नव वर्ष संवत 2081 के आगमन पर शहर मॉडल टाउन स्थित भगवान परशुराम भवन में रिटायर्ड इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कार्यक्रम किया। जिसमें सर्वप्रथम हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर महासचिव पवन सिंगला और उनकी पत्नी मुख्य यजमान रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर नरेश कुमार चोपड़ा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी ने तीन वर्ष के लिए पदभार ग्रहण किया। एसोसिएशन के महासचिव पवन सिंगला और नरेश चोपड़ा ने बताया कि पिछले 15 वर्ष से इस अवसर पर यज्ञ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मनोज शास्त्री ने भारतीय सनातन धर्म और वैदिक विधि से मंत्रोचार के साथ यज्ञ किया।
इसके उपरांत एसोसिएशन की बैठक की शुरुआत तीन बार गायत्री मंत्र उच्चारण और सीमा पर व उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद जवानों और अन्य कारणों से हुई असामयिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। पवन सिंगला ने पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़ा और सदस्यों ने इसका अनुमोदन किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के फाउंडर प्रधान एसपी सूद, संरक्षक एचबी मुंजाल, वरिष्ठ सदस्य जेएल सपरा ने आशीर्वाद दिया और एडवाइजर नरेश बंसल व रमेश जोशी ने सभी को बधाई दी। प्रधान नरेश चोपड़ा ने सभी सदस्यों का अभिवादन किया। केडी मेहमी, आरपी कालड़ा ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
इसके अलावा दो नए सदस्यों वीके ठुकराल और पवन अग्रवाल ने एसोसिएशन की सदस्यता ली। कार्यक्रम में एएल चितकारा, पवन अग्रवाल, शाम लाल गुप्ता ने प्रस्तुति दी और मोहाली से आए नरेश कौशिक ने पुराने नगमों की धुन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विशेष अतिथि विनोद जांगड़ा और खुराना गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान एचएल पुरुथि, कोषाध्यक्ष शाम लाल गुप्ता, मान सिंह, एनपी गुप्ता, अनिल सोबती, एसके मदान, सुरिंद्र अरोड़ा, सुभाष ग्रोवर, वीके नंदा, माम चंद, आरके वधवा, कंवलजीत सिंह का कार्यकारिणी में स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें